भारतीय बुजुर्ग बने फेसबुक के प्रेमी, क्या कारण - क्या निवारण
फेसबुक सोशल साईट पर सक्रिय रहने वाले लोगों से अगर आप पूछें या वो खुद आपको बतायें,तो आपको इस तथ्य की जानकारी होगी की पिछले साल दो साल से फेसबुक पर " people you may know" की जो लिस्ट दिखाई पड़ती है,उस लिस्ट में 45-50 साल या उससे ऊपर की उम्र के पुरुष या महिलाओ के नाम(खासकर पुरुषों के नाम और चित्र )बहुत अधिक दिखाई पड़ने लगे हैं|
क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया,अगर नहीं तो हमारी आपसे प्रार्थना है कि आप यदि फेसबुक का इस्तेमाल खुद करते हैं तो खुद देखें, अन्यथा अपने घर के उस सदस्य से इस बात की जानकारी लेने की कोशिश करें जो फेसबुक का इस्तेमाल करता हो,कि क्या पिछले साल दो साल में यह बदलाव आया है?
अगर यह बदलाव वाकई आया है तो,क्यों आया है,किसलिए आया है,इसकी ज़रूरत क्यों पड़ी | हमें इस बदलाव के पीछे के सभी कारणों को जानने की कोशिश करनी होगी|
क्या बुजुर्गों को अपनों के द्वारा ठुकराया गया?
क्या बुजुर्गों को अपनों से वह अपनापन नहीं मिला जिसके वो हक़दार थे?
क्या बुजुर्ग अपने-आप को अकेला महसूस करते है?
क्या बुजुर्ग अपनों से प्यार व् देखभाल न मिलने के कारण अपने को उपेछित महसूस करते हैं?
क्या बड़ी संख्या में बच्चों का अपनी जीविका कमाने के कारण अपने मान-बाप से दूर रहने के कारण?
शायद और भी बहुत से कारण हो सकते हैं,जिसकी वजह से आज के बुजुर्ग ने अपने आप के लिए यह रास्ता चुना,और वे अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए फेसबुक से दोस्ती करना चाहते हैं,या यों कहिये की फेसबुक के रास्ते दोस्त ढूंढ कर अपने एकांत को खुशगवार बनाना चाहते हैं|
शायद फेसबुक की तरफ हाथ बढ़ाने वाले बुजुर्गों के दिमाग में आया होगा की अपनों से न सही अपने समाज से,या नाते-रिश्तेदार से,आस पड़ोस वालों से, बचपन के बिछड़े साथियों से,साथ में पढ़े सहपाठियों से,और यह सब भी न सही,तो सारे जहां में फैले करोणों लोगों में से कुछ तो ऐसे दोस्त फेसबुक बना ही देगा,जो हमारे एकांकीपन को दूर कर सकेंगें,दूर बैठे ही सही कुछ बातें कुछ हँसी-मजाक आपस में कर सकेंगें|
हमको तो इसमें कुछ गलत नहीं लगता है,इसके द्वारा हमारे बुजुर्गवार अगर अपना समय ख़ुशी ख़ुशी बिता सकें,अपने आपको व्यस्त रख सकें,एवं साथ-साथ दुनिया में क्या चल रहा है,इस-सबसे भी वे अछूते न रहें,तो उनके अपने लोग,जो उन्हें किसी भी कारणवश समय नहीं दे पा रहे थे या दूर होने के कारण उनकी देखभाल नहीं कर पा रहे थे,वे भी खुश होंगें|
तो आइये हम - आप मिल कर आज यह प्रतिज्ञा करें की हमारे जो भी बुजुर्गवार अभी तक फेसबुक आदि किसी भी सोशल साईट से नहीं जुड़ें हैं,हम उनको उससे जोड़ने का भरपूर प्रयास करेंगें,जिससे वो लोग भी हमारे नवजवानों के साथ कंधे से कन्धा मिला कर गर्व का अनुभव कर सकें,और एक बार फिर से उनके अन्दर स्फूर्ति का संचार हो एवं जीवन जीने की ललक बढ़े,वे अपने-आप को उपेछित न समझें|
अगर आपको इस बारे में कुछ कहना है तो आपका स्वागत है|
धन्यवाद्
KC Sir [K.C.MEHROTRA]
33/001, Dayal Building, Near WARDROBE
Maqbara Road,Hazratganj, LUCKNOW-226001.
Mobile No. 09335200525, 09335210525, 09918800525
Off.Phone No. 0522 2200525
Resi. Phone No. 0522 2254534
E-mail: kcsir.in@gmail.com, kcmehrotra@gmail.com
Website: www.kcsir.in
Blogsite: www.kcsir.blogspot.in
Twittersite: www.twitter.com/kcmehrotra
Facebooksite: www.facebook.com/kcmehrotra
No comments:
Post a Comment