Tuesday, 16 September 2014

         एक मनुष्य को कितने मोबाइल फ़ोन की ज़रूरत हो सकती है? 
   बहुत दिनों से मन में विचार था कि आप लोगो से यह जानने की कोशिश करू की एक मनुष्य को ज्यादा से ज्यादा कितने मोबाइल की ज़रूरत पड़ सकती है,या कितने मोबाइल नम्बर एक मनुष्य के लिये काफी होंगे.
     पिछले दिनों हमारे प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जापान गये थे,वहां पर उन्होंने एक भाषण के दौरान कहा कि 'हमारे देश मे १२५ करोड़ की जनसंख्या है और १५० करोड़ से भी ज्यादा मोबाइल नम्बर बिक चुके हैं"यह बात शायद उन्होंने देश की तारीफ़ और तरक्की को ध्यान में रखते हुए कही होगी,ऐसा हम सोचते हैं.
     आज हम आप के सामने कुछ प्रश्न रखते हैं ,जो निम्न हैं:
  १.क्या १५० करोड़ से ज्यादा मोबाइल नम्बर बिक जाना ख़ुशी की बात है?
  २.क्या १५० करोड़ मोबाइल नम्बर काम कर रहे हैं?
  ३.क्या १५० करोड़ मोबाइल नम्बर वास्तविक नाम और पते का सत्यापन करने के बाद दिए गये हैं,या बाद में उनका सत्यापन कर लिया गया है?
  ४.क्या १२५ करोड़ की आबादी वाले देश में १५० करोड़ मोबाइल नम्बर की ज़रूरत वाकई में है?
  ५.क्या १२५  करोड़ की सारी आबादी मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करती है?
  ६.क्या १८ साल से कम आयु के बच्चे कानूनन मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल कर सकते हैं?
  ७.क्या गांवों में रहने वाली १० प्रतिशत से ज्यादा महिलायें मोबाइल फ़ोन का उपयोग करती होंगी?
  ८.क्या शहरों में रहने वाले ६० साल से अधिक उम्र वाले सारे बुजुर्ग मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं?
  ९.क्या संख्या होगी इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिये मोबाइल सिम खरीदने वालों की?
 १०.क्या हिन्दुस्तान का हर मोबाइल उपभोक्ता दो मोबाइल नम्बर इस्तेमाल करता है?
     उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर अगर हम सरकारी आंकड़ों के हिसाब से जानने की कोशिश करेंगे,तो बहुत आश्चर्यजनक तथ्यों से हमारा सामना होगा.
     कुछ तथ्य इस प्रकार हैं.
  १.१५० करोड़ बिके हुए नम्बर में से १०० करोड़ से भी कम नम्बर जीवित अवस्था में हैं यानी कि उनका जीवन अभी बाकी है,परन्तु उन्हें रिचार्ज नहीं कराया जाता है,जिनकी संख्या १० से २० करोड़ के बीच होगी.(सही संख्या इसलिए नहीं बताई जा सकती है क्योंकि मोबाइल ओपेरटर कम्पनियां आकड़े दे नहीं पाती हैं.मोबाइल कम्पनियां सिर्फ यह बताती हैं कि किस महीने में उन्होंने कितने नये सिम बेचे.)
  २.बाकी बचे ८० करोड़ मोबाइल नम्बर में से १० करोड़ से अधिक नम्बर सिर्फ इसलिए ख़रीदे गये थे क्योंकि उस समय जो सौगात उस ऑफर के साथ आयी थी उसका लाभ लेना था.
  ३.अब बचे हुए ७० करोड़ मोबाइल नम्बर में से भी कितने जीवित अवस्था में हैं यह तो मोबाइल कम्पनियां ही बता सकती हैं या फिर सरकार.
    हमने आपके सामने यह प्रश्न इसलिए रखा है,क्योंकि हम जानना चाहते हैं कि ,कितने मोबाइल नम्बर एक व्यक्ति को रखने की इजाजत होनी चाहिए जिससे उसकी ज़रूरते पूरी हो सके और उसके हिसाब से कितने मोबाइल नम्बर कम्पनियों के द्वारा बेचे जाने चाहिए.
     हम चाहते हैं की आप हमें अपने विचार इस समस्या के समाधान के बारे में बताएं,जिससे कि धड़ल्ले से बिक रहे मोबाइल नम्बर(सिम)की बिक्री और अपराध जगत में हो रहे मोबाइल के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाईं जा सके.
      इस समस्या के बारे में हम आगे भी आपसे चर्चा करेंगे ,परन्तु हम पहले चाहते हैं की इस पर पहले आप लोग एक बहस सोशल मीडिया पर छेड़े जिसकी कि हम शुरुआत कर रहे हैं.
      हमारी फेसबुक अथवा ट्वीटर प्रोफाइल पर आप हमें यह बताने का कष्ट करें कि एक व्यक्ति को कितने सिम रखने की ज़रूरत होनी चाहिए?
      हमें आपके उत्तर का  इन्तजार रहेगा.
    
   KC Sir              [K.C.MEHROTRA]
   33/001,  Dayal Building, Near WARDROBE
    Maqbara Road,Hazratganj, LUCKNOW-226001.
    Mobile No.         09335200525,  09918800525
    Off.Phone No.    0522 2200525
    Resi. Phone No. 0522 2254534
    E-mail: 9/16/2014 kcsir@in.com,  kcmehrotra@gmail.com
    Website:        www.kcsir.in
    Blogsite:        www.kcsir.blogspot.in
    Twittersite:    www.twitter.com/kcmehrotra
    Facebooksite: www.facebook.com/kcmehrotra