उ प्र की जनता को लगेगा बिजली का बड़ा झटका।
तैयार रहें झटका खाने के लिये, यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं,क्योंकि योगी जी के विद्युत मंत्री पण्डित श्रीकांत शर्मा जी देने जा रहे है एक उपहार कर्रेंट के रूप में ,उत्तर प्रदेश की जनता को, जिन्होंने 63 सांसदों को जिताकर भेजा है।
पण्डित श्रीकान्त शर्मा विद्युत मंत्री उत्तर प्रदेश बिजली बिल में बढ़ोतरी कर प्रदेश की जनता को बड़ा झटका देने वाले हैं,उत्तर प्रदेश की जनता पहले से ही बढे बिजली दर से त्राहि त्राहि कर रही हैं ऐसे में पण्डित श्रीकान्त शर्मा को बहुत फूँक फूँक कर कदम रखना पड़ेगा,जब वो बिजली के दाम बढ़ाने की सोच रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पहले से ही बिजली के दाम केजरीवाल की दिल्ली के मुकाबले दुगने और तिगुने से भी ज्यादा हैं,और बीजेपी शासित गुजरात से भी बहुत ज़्यादा हैं।
दाम बढ़ाने से उत्तर प्रदेश की अनुशासित जनता चाहें कुछ न बोले,परन्तु विरोधी दल के लोग कतई चुप नहीं बैठेंगे।अगर मंत्री जी को समझ में नहीं आ रहा है कि किस तरह से बिजली के दाम न बढ़ाये जाएं तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से सलाह ले लें कि वो कैसे पिछले "चार वर्षों " से इतने कम दाम में दिल्ली को बिजली पहुँचा रहे हैं और दर में कोई वृद्धि नहीं की है।जनता को लाभ पहुंचाने के लिए अपने विरोधी अरविन्द केजरीवाल से मशवरा करने में कोई हिचक नहीं करनी चाहिए,और अगर केजरीवाल से बात करने में हिचक हो तो गुजरात के अपने समकक्ष मंत्री से सलाह लें,क्योंकि अगर बिजली के दाम बढ़ गए तो बीजेपी को विरोधी दलों के बड़े प्रहार सहने पड़ेंगें साथ ही चुनाव में जनता का आक्रोश झेलना पड़ेगा| विद्युत मंत्री पण्डित श्रीकान्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री योगी जी की मंशा अगर जनता पर अतरिक्त बोझ नहीं डालना है तो पूरी तरह से सलाह मशवरा करने के बाद ही कदम उठाना जनहित में होगा |
https://photos.app.goo.gl/793UBsj48jDmWiQh7