बीमारियों से निपटने के लिए आजकल अत्यन्त आवश्यक है स्वास्थ्य बीमा
क्या आप उन लोगों में शामिल हैं, जो सोचते हैं कि स्वास्थ्य बीमा केवल बूढ़ों और बीमार लोगों के लिए होता है? क्या आपने कभी सोचा है कि अस्पताल के अप्रत्याशित खर्च के बीच बीमारियों के लिए बीमा कवर होना वरदान साबित हो सकता है एवं आपके सारे तनाव को दूर कर सकता है?
जरा इस परिदृश्य पर विचार करें, जिसमें भगवान ना करे कि आपको हृदय रोग के इलाज के लिए पांच लाख रुपये की राशि अचानक खर्च करनी पड़ जाये। क्या,आप नहीं चाहेंगे कि वही राशि 500 रुपये के मामूली मासिक प्रीमियम पर कवर हो जाए। इलाज का बिल अपनी जेब से देने के बजाए यह ज्यादा बेहतर सौदा नहीं है? अगर कुछ बातों पर गौर करें तो आप जानेंगे कि स्वास्थ्य बीमा को अनदेखा क्यों नहीं करना चाहिए।
आज की बदलती जीवनशैली बन सकती है बीमारी का बड़ा कारण
देर रात तक काम करना, खाने की खराब आदतें, कोई व्यायाम ना करना और अत्यधिक तनाव, ये कारक किसी भी सेहतमंद व्यक्ति को चंद पलों में बीमार करने के लिए पर्याप्त हैं। इन स्थितियों से सुरक्षित होने के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना में निवेश करना फायदेमंद है।
अपने और परिवार के स्वास्थ्य को महत्व देना अब बहुत जरूरी हो गया है हो गया है
यह हैरानी की बात नहीं है कि हम खुद को सुरक्षित करने की बजाए चीजें इकट्ठा करने पर ज्यादा धन व्यय करते हैं? हम खुद को आखिर में रखने का फैसला करते हैं, जबकि आवश्यकता खुद को पहले रखने की है। हमें निश्चित रूप से पता है कि घर और कार की मरम्मत बेहद महंगी हो सकती है,पर हम कार का बीमा कर लेंगें पर अपने आप का नहीं,लेकिन क्या आपने कभी विचार किया है कि किसी अशुभ दुर्घटना होने की दशा में आप खुद की मरम्मत कैसे कराएंगे? खुद को सुरक्षित कैसे रक्खेंगें ?
इलाज से बेहतर है परहेज व सावधानी
गंभीर बीमारी की हालत में चिकित्सा खर्च में मदद के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदें। इसके साथ ही गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सालाना स्वास्थ्य जांच और अन्य जांच कराएं, जिससे उनका समय रहते इलाज हो सके। जरूरी है कि आप शुरू से ही सावधानी बरतें और अगर चूक हो भी जाए, तो स्वास्थ्य बीमा की मदद लें।
आपातकालीन स्थिति में महत्वपूर्ण है स्वास्थ्य बीमा
स्वास्थ्य बीमा आज के समय में विशेष रूप से आपातकालीन स्थिति में महत्वपूर्ण है। एक स्वास्थ्य बीमा अस्पताल में भर्ती होने के खर्चे, डॉक्टर की फीस और दवा के खर्चे को कवर कर सकती है। मनुष्य बहुत आशावादी होते हैं। हम हमेशा मानते हैं कि हमारा आने वाला कल खुश, अधिक समृद्ध और बेहतर होगा लेकिन वास्तव में कल किसने देखा है? भारतीयों को स्वास्थ्य बीमा खरीदने की आवश्यकता है क्योंकि हम अपने आहार, अस्वस्थ जीवन शैली, बढ़ते तनाव और बढ़ते शहरीकरण के कारण मोटापा और हृदय रोग जैसी जोखिम बीमारियों के लिए अति संवेदनशील हैं।
भारत का स्वास्थ्य देखभाल खर्च पिछले कुछ वर्षों में आसमान छू गया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट कहती है कि भारतीय अपने स्वास्थ्य खर्च का लगभग 70 फीसदी अपनी जेब से देते हैं। अनपेक्षित चिकित्सा मजबूरियों से एक परिवार का बजट बिगड़ जाता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य बीमा जल्दी खरीदना महत्वपूर्ण है।
बीमा के साथ कैशलेस क्लेम बेनिफिट भी मिलेगा
हेल्थ केयर प्लान खरीदने से आपको न सिर्फ गंभीर बीमारियों के लिए कवरेज मिलेगा, बल्कि इसके तहत लोगों को कैशलेस क्लेम बेनिफिट भी मिलता है, इतना ही नहीं, इसके तहत आपको कर-छूट का लाभ भी मिलता है।
कम प्रीमियम पर मिलेगा व्यापक कवर
आम तौर पर युवाओं को लगता है कि वे बहुत स्वस्थ हैं, वे व्यायाम करना पसंद करते हैं, अच्छा भोजन करते हैं और उनमें कोई बुरी आदतें नहीं हैं एवं धूम्रपान और शराब पीने जैसे काम वे सीमित रूप से करते हैं इसलिए उन्हें स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकता नहीं है। लेकिन सच्चाई यह है कि, जब तक आपको कोई चिकित्सा समस्या नहीं है, तब तक जल्द से जल्द स्वास्थ्य बीमा लेना बेहतर है। इससे व्यक्ति को जीवन में बाद में पॉलिसी खरीदने के मुकाबले कम प्रीमियम पर एक व्यापक कवर प्राप्त करने में मदद मिलती है।
उम्र के साथ बढ़ता है स्वास्थ्य बीमा का खर्च
इसके साथ ही आपको बता दें कि स्वास्थ्य बीमा खरीदने का खर्च उम्र के साथ बढ़ता जाता है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ विभिन्न बीमारियों की संभावना पॉलिसी को जटिल बनाती हैं और प्रीमियम बढ़ा सकती हैं। जीवन की शुरुआत में स्वास्थ्य बीमा खरीदने का एक अन्य कारण क्युमुलेटिव बोनस का लाभ उठाना है। एक बूढ़े व्यक्ति की तुलना में एक युवा की क्लेम फाइल करने की संभावना कम है। इस तरह का क्युमुलेटिव बोनस बीमित राशि के 50 फीसदी से अधिक हो सकता है, जिसका अर्थ है कि आपकी बीमा राशि मूल बीमा राशि का 150 फीसदी से 200 फीसदी हो जैसा कि HDFC ERGO General Insurance के ऑप्टिमा रिस्टोर प्लान में है जबकि आप बीमा राशि के केवल 100 फीसदी के लिए प्रीमियम का भुगतान करते हैं,और आप तीन गुना तक कवर को प्राप्त कर सकते हैं।ये केवल कुछ कारण हैं कि स्वास्थ्य बीमा को जीवन में बाद की बजाय पहले ही खरीदा जाना चाहिए।
वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है स्वास्थ्य बीमा
इस संदर्भ में तो मेरा कहना है कि लोगों को स्वास्थ्य बीमा को एक ठोस दीर्घकालिक निवेश के रूप में देखना शुरू करना होगा, जो आपके मानसिक और वित्तीय स्वास्थ्य के लिए अच्छा रिटर्न देता है। एक पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी मन की शांति प्रदान करती है, आपातकालीन स्थिति के दौरान मजबूती प्रदान करती है, और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करती है। हालांकि, कई लोग स्वास्थ्य बीमा कवर तब खरीदते हैं जब वे स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव करना शुरू करते हैं और तब तक बहुत देर हो जाती है। हमारे देश में स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार बढ़ती कीमतों के साथ, और बीमारियों के बढ़ते मामलों के साथ,बीमा एक आवश्यकता है।
इसलिये जल्दी से जल्दी हमसे मिलें और अपना और अपने परिवार का स्वास्थ्य बीमा करवायें।
KC Sir
Krishan Chandra Mehrotra
HDFC ERGO General Insurance Co.Ltd.
Mo.no.9335200525,9335210525
Phone no.0522 2254534
LUCKNOW Off.
33/001,Maqbara Road, Lalbagh,Hazratgang, Lucknow-226001
MUMBAI Off.
E-wing E-201,Mahindra Explandour,LBS Marg, Bhandup(west).Mumbai-400078
Website
www.kcsir.in
https://krishanchandramehrotra.maxlifeinsurance.agency