क्या बाप की गलतियों से अगर बेटा सबक न ले,तो नुकसान जनता का होता है?
अभी तक आप लोंगों ने जो कहावत सुनी थी,उसके हिसाब से जो इंसान समझदार होता है वो अपने बुजुर्गों की गलतियों से सबक लेता हैं और वह गलती नहीं करता हैं जो उनके पिताजी ने की थी और उससे नुक्सान हुआ था|
यहाँ पर हम आपको एक ऐसे पुत्र की बात बताने जा रहे हैं जिसके पिता ने आज से 10-15 साल पहले एक गलती की थी,जिससे उत्तर प्रदेश सरकार को 20-25 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ था.उस गलती को सुधारने में फिर करोड़ों रूपए खर्च हुए|
उसी पिता के पुत्र के द्वारा आज फिर से वही गलती दोहराई जा रही है,फिर से करोड़ों रूपए खर्च हो रहें हैं,और जिस काम के लिए यह पैसा खर्च हो रहा है,उस कार्य के लिए इस्तेमाल न तब हुआ था न अब होगा|
इस कहानी में पिता हैं माननीय मुलायम सिंह जी यादव एवं पुत्र की भूमिका में हैं माननीय अखिलेश जी यादव,हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी|
मुलायम सिंह जी जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने गोमती नगर में 4-5 किलोमीटर लम्बा साईकिल ट्रैक बनवाया था,सड़क के दोनों तरफ,लोहे की मजबूत रेलिंग और खूबसूरत प्रकाश व्यवस्था के साथ,उस समय कहते हैं 20-25 करोड़ रूपए सरकारी खजाने से खर्च किये गए थे|
दस -पंद्रह साल तक उस साईकिल -ट्रैक पर इतनी साईकिल भी नहीं चली की एक साईकिल प्रतिदिन का भी औसत निकल सके|यानि की जनता के पैसे का बंटाधार हो गया,या दुरूपयोग किया गया|अगर उस समय इस पैसे का सदुपयोग किया जाता तो शायद तीन-चार ओवर ब्रिज लखनऊ में उस समय बन चुके होते|
जिस समय मुलायम जी ने साइकिल ट्रैक बनाया था उस जगह पर कुछ नहीं बना था,मतलब सड़क के किनारे की जगह खाली थी|
10-15 साल बाद जब देखा गया की वो साईकिल ट्रैक किसी काम नहीं आ रहा है तो सरकार ने उसे तुडवा दिया,जिसमे फिर करोड़ों रुपयों का खर्च आया,जो पब्लिक की गाढ़ी कमाई से दिया जाता है|
ये तो बात हुई पिता की,अब पुत्र क्या करने जा रहा है वो समझिये और उसका मुल्यांकन कीजिये
माननीय अखिलेश जी अपने पिता की गलती से सबक न लेते हुए,उन्ही के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास शुरू कर चुके हैं,बल्कि पिता से एक कदम आगे|पिता जी ने तो खाली ज़मीन पर साइकिल -ट्रैक बनवाया था, परन्तु पुत्र मज़बूत बने हुए फुटपाथों एवं खूबसूरत रेलिंग्स को तुड़वाकर साइकिल ट्रैक बनवा रहे हैं,वोह भी हज़रात गंज जैसी जगह पर, जहाँ साइकिल चलती कम ही नज़र आती है,एवं जहाँ पर इतनी जगह नहीं है कि लगातार साइकिल -ट्रैक बन सके,20 मीटर साइकिल ट्रैक, फिर सड़क,फिर फुटपाथ,क्या साइकिल वाले ऐसे साइकिल चलायेंगें?आप लोग खुद हजरतगंज जा कर पब्लिक के पैसे की बर्बादी होते हुए देख सकते हैं|
जो पैसा इस कार्य में बर्बाद किया जा रहा है,उससे लखनऊ भर में बहुत सारी सड़के, फुटपाथ,गलियां इत्यादि बनवाई जा सकती है|जिस जनता ने अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनवाया है वो उन्हें समझाने की कोशिश करें,और भगवान् से प्रार्थना करें की वो उन्हें सदबुद्धि दे जिससे वो यह कार्य करवाना बंद कर दें|
शायद पुत्र पिता की गलतियों से सबक इसलिये भी नहीं ले रहा है,क्योंकि नुक्सान न तो पिता के पैसों का हुआ था, और नुक्सान न ही पुत्र के पैसों का होने जा रहा है|नुक्सान तो बेचारी जनता के पैसों का हो रहा है|उन दोनों का तो..........
अंत में अखिलेश जी मेरी आपसे करबद्ध प्रार्थना है की,कृपया पिताजी से हुई भूल का संज्ञान लेते हुए,पब्लिक के पैसे का दुरूपयोग बंद कीजिये|
धन्यवाद्|
KC Sir [K.C.MEHROTRA]
33/001, Dayal Building, Near WARDROBE
Maqbara Road,Hazratganj, LUCKNOW-226001.
Mobile No. 09335200525, 09335210525,09918800525
Off.Phone No. 0522 2200525
Resi. Phone No. 0522 2254534
E-mail: kcsir.in@gmail.com, kcmehrotra@gmail.com
Website: www.kcsir.in
Blogsite: www.kcsir.blogspot.in
Twittersite: www.twitter.com/kcmehrotra
Facebooksite: www.facebook.com/kcmehrotra
No comments:
Post a Comment